औरंगाबाद में AIMIM सांसद के कव्वाली कार्यक्रम में कोविड -19 प्रोटोकाल की उड़ाई गई धज्जियां, एफआईआर

औरंगाबाद, 5 जून। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वीकेंड में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में कोविड 19 प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाई। इसके संबंध में कोविड -19 प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय भी मौजूद थे। हालांकि संपर्क करने पर लोकसभा सदस्य ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन' लागू किया था।

AIMIM MP Imtiaz Jaleel

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जलील शनिवार रात दौलताबाद थाना क्षेत्र के आब्दीमंडी इलाके में आयोजित 'कव्वाली' कार्यक्रम में मौजूद नजर आया। उन्हें मंच पर चढ़ते हुए और कुछ लोगों को सांसद पर नोटों की बौछार करते हुए भी देखा गया। दौलताबाद पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि वे उस जगह पहुंचे जहां संगीत चल रहा था और इसके वीडियो बाद में वायरल हुआ।

खैरे ने आरोप लगाया, "पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी जलील का समर्थन कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वह पुलिस आयुक्त से मिलेंगे और मामले में औरंगाबाद के सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। खैरे ने यह भी कहा कि जिस स्थान पर संगीत कार्यक्रम हुआ वह वन क्षेत्र के करीब था और वहां इस तरह के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं थी।

उन्होंने कहा, "इस मामले में भूमि मालिक (स्थल के) के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।"राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी इस मुद्दे पर जिला प्रशासन की आलोचना की। मनसे के जिलाध्यक्ष सुहास दशरथे ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'एक तरफ जहां कोविड-19 की पाबंदियों के बीच यहां गरीब लोगों की मौत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक जनप्रतिनिधि पर नोटों की बौछार हो रही है.दशरथे ने कहा कि उन्होंने औरंगाबाद में हर दिन तीन घंटे के लिए COVID-19 प्रतिबंधों में ढील देने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा, "अब हम देखना चाहते हैं कि कलेक्टर संगीत कार्यक्रम के आयोजकों और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+