COVID-19: प्रधानमंत्री मोदी की सलाह, मैं सालों से कर रहा हूं आप भी करिए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, देश में इस वायरस के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1965 पहुंच गई है, जिसमें से 151 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं, पिछले 12 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को ये जानकारी दी गई है।

पीएम मोदी ने शेयर किए हेल्दी रहने के टिप्स

पीएम मोदी ने शेयर किए हेल्दी रहने के टिप्स

इस समय सभी की प्राथमिकता कोरोना से बचने के लिए घर पर रहना है औऱ अपने आप को रोग से लड़ने के लिए मजबूत बनाना है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तंदुरुस्त रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुष मंत्रालय के नुस्खों को ट्विटर पर लोगों के साथ साझा करते हुए कहा कि वह भी इन्हें अपनाएं और अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, आप सभी स्वस्थ रहने पर ध्यान दें. अंतत: अच्छा स्वास्थ्य ही प्रसन्नता का राज है।

बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए अपनाएं टिप्स

उन्होंने लिखा है कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने ऐसे तरीके बताएं हैं जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है और जिनसे स्वास्थ्य तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए है, ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं।

'इलाज से एहतियात बेहतर है'

'इलाज से एहतियात बेहतर है'

पीएम ने आगे लिखा है कि कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना, आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें, हम सभी जानते हैं कि इलाज से एहतियात बेहतर है।

पीएम की अपील-अपना ख्याल रखें

पीएम की अपील-अपना ख्याल रखें

पीएम ने लिखा है कि अभी तक कोविड-19 के लिए कोई दवा नहीं है, इसलिए ऐसे वक्त में हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले एहतियाती उपाय करने चाहिए, आयुष मंत्रालय ने हमेशा गुनगुना पानी पीने, दिन में कम से कम 30 मिनट तक योगासन प्रणयाम करने, भोजन पकाने में हल्दी, जीरा धनिया लहसून आदि मसालों का प्रयोग करने, हल्दी वाला दूध पीने, तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ और मुनक्का का काढ़ा पीने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+