Covid 19: देश के हालात पर फराह अली खान का Tweet-'ना हिंदू बचेगा, ना मुसलमान, ना इंसान'

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1,409 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। इसमें 16454 सक्रिय मामले हैं, 4257 लोग ठीक हो चुके हैं और कुल 681 मौतें हुई हैं।

'ना हिंदू बचेगा, ना मुसलमान, ना इंसान'

'ना हिंदू बचेगा, ना मुसलमान, ना इंसान'

तो वहीं देश में बढ़े कोरोना वायरस केस के पीछे जमातीयों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके बाद देश में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस शुरू हो गई है, इस गंभीर विषय पर अब अपनी राय रखी है जूलरी डिजाइनर और बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने, जिन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब भूख और गरीबी देश पर हावी हो जाएगी...

फराह खान अली ने Twitter पर लिखा है कि जब भूख और गरीबी देश पर हावी हो जाएगी, और जब लोग इस वायरस और आर्थिक तबाही की वजह से अपनी नौकरियों से हाथ धो बैठेंगे, सिर्फ तभी लोग समझेंगे कि उनका धर्म या कम्युनल खाई उन्हें नहीं बचा सकती क्योंकि सभी समान रूप से परेशानियों का सामना करेंगे, ना हिंदू बचेगा, ना मुसलमान, ना इंसान। फराह अली का ये Tweet सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फराह का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

फराह का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

मालूम हो कि कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र ग्रसित है और सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई शहर है, हाल ही में फराह खान अली के घर में काम करने वाले स्टॉफ मेंम्बर को कोरोना हुआ था, जिसकी वजह से फराह का पूरा परिवार इस वक्त क्वारंटीन में था, लेकिन फराह का टेस्ट निगेटिव आया था।

फराह ने लिखा था कि क्या गृह मंत्री अब भी नदारद हैं?

फराह ने लिखा था कि क्या गृह मंत्री अब भी नदारद हैं?

गौरतलब है ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली फराह अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था जो कि काफी वायरल हुआ था, फराह ने लिखा था कि क्या गृह मंत्री अब भी नदारद हैं? उन्हें कई दिन से किसी भी न्यूज चैनल या मीडिया में नहीं देखा है, अपने ट्वीट में उन्होंने आगे सवाल किया कि अमित शाह कहां हैं? , मैं सच में जानना चाहती हूं? क्या कोई बता सकता है मुझे?।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+