सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा-महाराष्‍ट्र में 30 जून के बाद भी रहेगा लॉकडाउन

मुंबई। पूरे देश में कोरोना वायरस का तांडव जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में कोरोना के 5,28,859 केस आ चुके हैं तो वहीं अब तक 3,09,713 लोग ठीक भी हो चुके हैं और 2,03,051 केस ऐक्टिव हैं, जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 16,095 लोगों की जान जा चुकी है, तो वहीं पिछले 24 घंटे में 19906 नए केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 13832 लोग ठीक भी हुए हैं, घातक वायरस ने एक दिन में 410 लोगों की जान ले ली है।

Recommended Video

    Coronavirus : Maharashtra में Unlock 2 की तैयारी, जानें कहां-कहां मिलेगी छूट | वनइंडिया हिंदी
    महाराष्‍ट्र में 30 जून के बाद भी रहेगा लॉकडाउन: सीएम ठाकरे

    भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है, जहां महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 5,318 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,133 हो गई है, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश से 30 जून के बाद से लॉकडाउन नहीं हटाने वाली है, रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन कार्यक्रम में कहा कि लॉकडाउन के खुलने से लोगों का मिलना जुलना बढ़ेगा, जिससे निश्चित तौर पर कोरोना के मरीज बढ़ेंगे।

    30 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा

    इसलिए 30 जून के बाद भी यहां लॉकडाउन जारी रहेगा, हालांकि सीएम ने कई मामलों में छूट देने के संकेत दिए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि हम धीरे-धीरे स्थिति को देखते हुए सुविधाएं खोल रहे हैं, लेकिन एक साथ सारी सुविधाओं को खोला नहीं जा सकता है, फिलहाल हमने टेस्टिंग की संख्‍या बढ़ा दी है। मालूम हो कि आज से कोरोना वायरस की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में सैलून खुल गए हैं, सैलून के बाद जिम और स्पॉ खुलेंगे, लेकिन इसके लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

    देश की रिकवरी दर 58 फीसदी से ऊपर

    हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि देश की रिकवरी दर 58 फीसदी से ऊपर चली गई है और लगभग 3 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, हमारी मृत्यु दर 3% के करीब है जो बहुत कम है। भारत में कोरोना के मामलों को दोगुना होने के रफ्तार करीब 19 दिन हो चुकी है। यह दर देश में लॉकडाउन के 3 दिन पहले की दर थी।बता दें कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 जून तक देश में 8227802 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+