coronavirus: भारत के इन 5 राज्यों में कोरोना से हो रही सबसे अधिक मौत
The five states of India, Maharashtra, Andhra Pradesh, Tamil Nadu, Karnataka and Uttar Pradesh have the most deaths from coronं,
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद हर दिन केस बढ़ते ही जा रहे है। मंगवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना में हो रही कुल मौतों में सबसे अधिक मौतें देश के पांच राज्यों में हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में 60 फीसदी से अधिक मौतें पांच राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ही हैं। इसके अलावा देश में कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसद मौजूदा केस इन्हीं पांच राज्यों में हैं। स्वास्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के अब तक के आंकड़ों के लिहाज से देखें तो देश में कुल मामलों में से 60 फीसद से ज्यादा केस महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ही हैं। वहीं देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पर कोरोना के मौजूदा केस 5000 से कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण ने ये जानकारी दी।
Recommended Video
Coronavirus India Update : Corona Active मामलों के 62% मामले 5 राज्यों में | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications