कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी: 24 घंटों में 470 लोगों की मौत, नए मरीज 11 हजार से ज्यादा

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्‍या बढ़ी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 470 मौतें हुईं। उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी फिर 10 हजार से ज्‍यादा हो गया है। कल संक्रमण के 11,919 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 11,242 लोग ठीक भी हुए।

कोरोना के ताजा आंकड़े

कोरोना के ताजा आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अकेले केरल राज्‍य से संक्रमण के 6849 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राहत की खबर यह भी है कि, वहां सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल केरल में 6046 लोग ठीक भी हुए। मौतों की बात की जाए तो 61 लोगों ने दम तोड़ा। मंत्रालय के ताजा अपडेट्स के अनुसार, अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,28,762 मरीज हैं।

कोरोनावायरस के संक्रमण का कुल आंकड़ा

कोरोनावायरस के संक्रमण का कुल आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण का कुल आंकड़ा 3,44,78,517 तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 3,38,85,132 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 400 से ज्‍यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 4,64,623 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 73,44,739 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,14,46,32,851 तक पहुंच गया।

यहां कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई

यहां कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में कल कोरोना वायरस के संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए। जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,30,415 जा पहुंचे। जिनमें से अब सक्रिय मामले 5,616 हैं, वहीं कुल डिस्चार्ज 1,24,332 हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि, यहां कल कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई। वहीं, अब तक कुल मौतें 467 हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+