दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 93 मरीजों की मौत, पिछली 344 मौतें भी जुड़ीं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। यहां इस वायरस से बीते 24 घंटों में 93 मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद डेथ ऑडिट कमेटी ने 344 अन्य मौत भी जोड़ी हैं। एक दिन में 437 मौत रिपोर्ट में जुड़ गई हैं, जिससे कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1837 हो गया है। शहर में अब मृत्यु दर बढ़कर 4.1 फीसदी हो गई है, जबकि पूरे देश में मृत्यु दर 3.3 फीसदी है।

मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि से मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के सामने सवाल उठाया है कि इसके पीछे का कारण पता लगाया जाए। तीन सदस्यी डेथ ऑडिट कमेटी किसी भी मौत को कोविड-19 डेथ घोषित करने से पहले केस शीट, जांच और डेथ समरी की समीक्षा करती है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है मरने वालों की संख्या में अचानक इसलिए वृद्धि हुई है क्योंकि डेथ ऑडिट कमेटी ने बीते चार दिनों में सभी पुराने मेल आदि देखें हैं।
Recommended Video
अधिकारी ने कहा, 'कुछ मरीजों की मौत का इसलिए पता नहीं चल पाया क्योंकि तकनीकी परेशानी के कारण कुछ अटैचमेंट खुल नहीं रही थीं, ज्यादा ईमेल होने के कारण कुछ को देखा नहीं गया और वाईफाई में दिक्कत आ रही थी।' बता दें दिल्ली में मंगलवार को 1859 नए मामले भी सामने आए हैं। जिससे कुल मामले बढ़कर 44,688 हो गए हैं। कोविड-19 टेस्ट मंगलवार तक यहां बढ़कर 7786 हो गए हैं। कुल मामलों में 24 फीसदी के करीब पॉजिटिव केस हैं।
मंगलवार को दिल्ली सरकार ने भी सभी कोविड-19 अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को अस्पतालों से छुट्टी पर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन भी ये बात बोल चुका है कि जरूरी नहीं अगर कोई एक बार वायरस से ठीक हो गया है तो वो दूसरी बार इसकी चपेट में ना आए।
चीन में कोरोना वायरस का 'सालमन मछली' से जुड़ा कनेक्शन, यहां से होती हैं आयात












Click it and Unblock the Notifications