Covid-19: एंडेमिक स्टेज की ओर बढ़ रहा कोरोना, 10 दिन बाद से कम होने लगेंगे मामले, आधिकारिक सूत्रों का दावा
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने कोरोना को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके तहत बताया गया है कि कोरोना अब एंडेमिक स्टेज की ओर बढ़ रहा है।

COVID-19 Endemic Stage: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों में तेजी से फैलते संक्रमण को लेकर डर का माहौल है। लेकिन इस बीच एक राहत की खबर भी सामने आई है। दरअसल, समाचार एजेंसी ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत में कोरोना स्थानिक चरण (Endemic Stage) की ओर बढ़ रहा है। अगले 10 दिनों तक COVID बढ़ेगा लेकिन मामले कम होने लगेंगे। भले ही मामले बढ़ रहे हैं, अस्पताल में भर्ती कम हैं। मामलों में मौजूदा वृद्धि XBB.1.16 वैरिएंट के कारण है जो ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है।
क्या होती है कोरोना का स्थानिक चरण (COVID-19 Endemic Stage)
स्थानिक चरण तब होता है जब कोई आबादी वायरस के साथ जीना सीख जाती है यानी वायरस अब हमारे बीच ही रहेगी लेकिन मामले धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और इसका प्रभाव भी कम होता जाएगा। यह महामारी के चरण से बहुत अलग है जब वायरस आबादी पर हावी हो जाता है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,830 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के आज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद देश में कोरोना के कुल 40,215 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 3.65% दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83% दर्ज की गई।
मृत्यु दर 1.19 फीसदी
देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.09 फीसदी हो गए हैं। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की रिकवरी रेट 98.72 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई और मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज है। कोरोना वैक्सीन खुराक की बात करें तो यह 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications