Covid 19: टीकाकरण अभियान को लेकर PM मोदी ने कही खास बात, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। देश में पहले की तुलना में कोरोना के केस में कमी आई है और तेजी से इस वक्त वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। सरकार की पूरी कोशिश है कि तीसरी लहर आने से पहले देश में अधिकांश लोगों के वैक्सीनेशन का काम हो जाए और इसी कारण राज्यों में युद्धस्तर पर टीकाकरण का काम हो रहा है।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 18,166 नए केस सामने आए हैं और 214 लोगों की मौत हुई है और देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ पहुंच गया है। हेल्थ मिनिस्टरी ने कहा है कि 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 95.96 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है और अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 8.28 करोड़ से ज़्यादा डोज हैं, कहीं भी कोई भी कमी नहीं है।'
Recommended Video
भारत के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पीएम मोदी ने देश के नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट का जवाब देते हुए Tweet किया कि 'यह हमारे साथी नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक हितधारक द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयास का सिर्फ एक उदाहरण है।भारत के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सलाम करता हूं।' आपको बता दें कि मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी कोरोना टीकाकरण के लिए बहुत ही जोखिम भरे स्थानों से गुजर रहे हैं ।'
उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'विश्व का सबसे बड़ा एवं सबसे तेज टीकाकरण अभियान इन स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम के कारण ही आज सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है जो दुर्गम क्षेत्रों में भी बड़ा जोखिम उठा कर टीका लगाने जा रहे है।देश को सुरक्षित करने में इनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications