Video: मुंबई में बारिश बनी आफत, कोविड-19 नायर अस्पताल में भरा पानी
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बारिश से बुरा हाल है। यहां नायर अस्पताल में बारिश के बाद बुरी तरह पानी भर चुका है। जिससे वहां के स्टाफ और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी भरा होने का ये वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पानी में अस्पताल का सामान बह रहा है और पीपीई किट पहने डॉक्टरों को इस पानी में ही काम करना पड़ रहा है। आपको बता दें ये कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल है।
Recommended Video

अस्पताल की ये हालत ऐसे समय में है, जब यहां कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड संख्या में सामने आ रहे हैं। राज्य का मुंबई शहर बारिश के साथ साथ कोरोना वायरस की भी दोहरी मार झेल रहा है। वहीं बारिश को लेकर बीएमसी ने अलर्ट जारी किया हुआ है। बीएमसी का कहना है कि शहर में 24 घंटों के भीतर ही 173 मिमी बारिश हो चुकी है। यहां सड़कों पर काफी पानी भर चुका है, जिससे लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिस वजह से 26 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बारिश ने कई इलाकों के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। निचले इलाकों में ज्यादा पानी जमा हो गया है, जिसको निकालने में बीएमसी की टीमें जुटी हुईं हैं।
वहीं कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 18,390 नए मामले, 20,206 रिकवरी और 392 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले अब 12,42,770 हो गए हैं, जिनमें 2,72,410 सक्रिय मामले, 9,36,554 रिकवरी और 33,407 मौतें शामिल हैं। यहां के मुंबई शहर में 1,628 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल मामले 1,87,904 हो गए हैं। वहीं 50 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 8,555 हो गया है।
आज 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications