दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे अमित शाह, तैयारियों का लिया जायजा
दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे अमित शाह, तैयारियों का लिया जायजा
नई दिल्ली। दिल्ली के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंतिंत है। अमित शाह ने आज सर्वजलीय बैठक के बाद दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा करते हुए अस्पताल में तैयारियों का जायदा लिया। उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों, अस्पताल के स्टाफ से बातचीत की।

Recommended Video
इससे पहले अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने सभी दलों से राजनीतिक मतभेद भूलकर कोरोना वायरस की लड़ाई में हाल मिलाकर चलने की अपील की। अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू कराने में मदद करने की अपील की।
इस मीटिंग में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी , बीजेपी, कांग्रेस और बसपा के प्रदेशस्तरीय नेता मौजूद रहे। शाह ने सभी दलों के नेताओं को दिल्ली में कोरोना को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। सर्वदलीय बैठक में तमाम दलों के नेताओं ने कोरोना से निपटने के लिए अलग-अलग सुझाव रखे। बैठक के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने कोरोना टेस्ट कीमतें आधी करने की मांग की थी, जिसे अमित शाह ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग का खर्च आधा होगा। उन्होंने बताया कि, गृह मंत्री ने कहा 20 जून तक दिल्ली सरकार प्रति दिन 18000 टेस्ट करेगी और कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर ट्रेसिंग और मेपिंग होगी।
#WATCH Union Home Minister Amit Shah visits Delhis LNJP hospital to review #COVID19 preparedness pic.twitter.com/iTwiu7uFRc
— ANI (@ANI) June 15, 2020












Click it and Unblock the Notifications