कोरोना वायरस के बीटा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ असरकारक कोवैक्सिन- रिसर्च

एक नई स्टडी में कोवैक्सिन को कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के B.1.617.2 वेरिएंट के प्रति कम असरकारक बताया गया है।

नई दिल्ली, 9 जून। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के नये अध्ययन में पता चला है कोवैक्सिन कोरोना वायरस के डेल्टा (B.1.617.2) और वीटा (B.1.351) वेरिएंट के प्रति सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि इस अध्ययन का अभी पीयर रिव्यू नहीं हुआ और लेकिन इस अध्ययन को bioRxiv प्रीप्रिंट रिपॉजिटरी में छापा गया है।

Covaxin

इस अध्ययन में कोरोना से ठीक हुए 20 लोगों और कोवैक्सिन की दोनों डोज ले चुके 17 लोगों की बीटा और डेल्टा वेरिएंट के असर को कम करने की क्षमता का आकलन किया गया और इसकी तुलना प्रोटोटाइप D614G वेरिएंट से की। वैज्ञानिकों ने फैसला किया कि इन प्रकारों के खिलाफ उपलब्ध टीकों की प्रभावकारिता का आकलन करना अनिवार्य है। आकलन में वैज्ञानिकों ने पाया कि कोवैक्सिन इन वेरिएंट के खिलाफ असरकारक है।

यह भी पढ़ें: भारत में टीकाकरण की रफ्तार धीमी, 5 महीने में सिर्फ 3.3% आबादी को लगा कोरोना का टीका

इस अध्ययनकर्ता समूह की लीडर रहीं वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि बीटा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कोवैक्सिन का टीका लगवाने वाले लोगों में न्यूट्रलाइजेशन मूल्यों में कमी देखी थी, लेकिन यह कमी उन लोगों की तुलना में कम थी जो स्वाभाविक रूप से संक्रमित थे। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि यह टीका इन वेरिएंट्स के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

रक्त में एंटीबॉडी की सुरक्षा का का सीधा संबंध टीके द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा से संबंधित है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि वैक्सीन बीटा के खिलाफ तीन गुना और डेल्टा के खिलाफ 2.7 गुना एंटीबॉडी की सुरक्षा करता है। इससे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने कोवैक्सिन की B.1, B.11.7, B.1.1.28.2 और B.1.617.1 वेरिएंट को बेअरसर करने की क्षमता का अध्ययन किया और इसे इन वेरिएंट्स पर असरदार माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+