सीबीआई की खुली पोल, कोर्ट ने बरी किए भ्रष्टाचार के 3268 आरोपी

सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार में आरोपी बनाए गए 3268 को कोर्ट ने बरी किया

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई की तरफ से आरोपी बनाए गए 3268 लोगों को कोर्ट ने बीते चार साल में बरी किया है। कोर्ट ने पाया कि इनके खिलाफ सीबीआई के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। सरकार की तरफ से बुधवार को संसद में बताया गया है कि 2014 से 2017 के बीच 3268 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया, इन सभी को सीबीआई ने भ्रष्टाचार में आरोपी बनाया था।

Courts acquit 3268 people booked by CBI for graft during 2014 to 2017Courts acquit 3268 people booked by CBI for graft during 2014 to 2017

करप्शन के 184 मामलों में 755 लोगों को अदालतों ने 2017 में नवंबर कर बरी किया है। 944 लोगों को 2016 में, 821 को 2015 में और 748 लोगों को अदालतों ने 2014 में बरी कर दिया। इन लोगों पर भ्रष्टाचार के मामलों पर सीबीआई ने मामले दर्ज किए थे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब में लोकसभा में ये जानकारी दी है।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसी अवधि में आरोपी बनाए गए 3617 लोगों को कोर्ट ने भ्रष्टाचार के 1800 मामलों में दोषी पाया, जिन पर सीबीआई ने मामले दर्ज किए हैं। 2017 में नवंबर तक 741 आरोपियों को कोर्ट ने भ्रष्टाचार का दोषी पाया। 2016 में भ्रष्टाचार के 503 मामलों में 1005 लोगों को दोषी पाया गया, 2015 में भ्रष्टाचार के 434 मुकदमों में 878 को जबकि 2014 में भ्रष्टाचार के509 मामलों में 993 आरोपियों को पुलिस ने दोषी करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+