मुश्किल में संदीप माहेश्वरी! विवेक बिंद्रा के मानहानि केस में कोर्ट का समन, 2 अप्रैल को पेशी

Defamation Case Against Sandeep Maheshwari: फेमस मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच, यूट्यूबर और उद्यमी विवेक बिंद्रा और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के बीच चल रहे विवाद में नया अपडेट सामने आया है, जिसमें संदीप माहेश्वरी की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, डॉ. विवेक बिंद्रा बनाम संदीप माहेश्वरी का मामला हरियाणा की फरीदाबाद कोर्ट में चल रहा है। जिसमें संदीप माहेश्वरी के खिलाफ कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी किया है। ऐसे में अब उनकी मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Vivek Bindra

फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने संदीप माहेश्वरी और फेमस मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के बीच हुए विवाद वाले मामले में सुनवाई करते हुए बिंद्रा के पक्ष को सुनकर संदीप माहेश्वरी के खिलाफ प्रथम दृष्टया आपराधिक मानहानि का मामला बनने की बात कही है।

ऐसे में कोर्ट द्वारा जारी इस आदेश के बाद संदीप माहेश्वरी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विवेक बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी के खिलाफ उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे और अपमानजनक बयानों के प्रसार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

बीते साल 2023 की तारीख 11 दिसंबर 2023 को संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करके उन पर स्कैम और फ्रॉड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये बात सिर्फ यहीं पर नहीं रुकी बल्कि संदीप माहेश्वरी ने 20 दिसंबर को फिर से एक और वीडियो बनाकर बिंद्रा के खिलाफ स्कैम और फ्रॉड करने जैसे संगीन आरोप लगाए।

इतना ही नहीं विवेक बिंद्रा के खिलाफ उन्होंने लगातार कई यूट्यूब कम्युनिटी पोस्ट भी किए थे। 16 दिसंबर 2023 को की गई कम्युनिटी पोस्ट में संदीप माहेश्वरी ने बिंद्रा पर 500 करोड़ के गबन के आरोप लगाए थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस पोस्ट को अपने चैनल के कम्युनिटी पोस्ट से डिलीट कर दिया था।

संदीप माहेश्वरी के पोस्ट किए गए इन कम्युनिटी पोस्ट और विडियोज के बाद विवेक बिंद्रा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने दाखिल शिकायतपत्र अंतर्गत धारा 499 और 500, आईपीसी के तहत संदीप माहेश्वरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी कर दिया है।

कोर्ट ने अपने समन में रिकॉर्ड किया है कि संदीप माहेश्वरी ने वीडियोज और कम्युनिटी पोस्ट्स से विवेक बिंद्रा की सामाजिक छवि को खराब करने की कोशिश की, अपने विडियोज में स्कैम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके और आरोप लगाए और #stopvivekbindra, #StopScamBusiness और Public vs Vivek Bindra जैसे कैंपेन चलाकर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया है।

कोर्ट ने प्रथम दृष्ट्या पाया की संदीप माहेश्वरी द्वारा विवेक बिंद्रा के खिलाफ बनाए गए इन विडियोज से और दूसरे यूट्यूबर्स के विडियोज से बिंद्रा की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसी के साथ सभी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने IPC की धारा 499 और 500 के तहत संदीप माहेश्वरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी कर दिया है।

कोर्ट ने समन जारी करते हुए संदीप माहेश्वरी को 2 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थ्तित होने का आदेश दिया है। इसी के साथ उनको बिंद्रा द्वारा लगाए गए मानहानि के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+