आतंकी टुंडा के सहयोगियों की न्यायिक हिरासत 28 तक बढ़ी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अदालत से कहा कि चूंकि अभी मामले की तफ्तीश पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी जाए।
पुलिस का दावा है कि अलाउद्दीन और बशीरुद्दीन की टुंडा से 1994 में टुंडा के ससुर जकारिया के जरिए पहली मुलाकात हुई थी। उसके बाद टुंडा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ गया।
26/11 मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी सरकार से जिन 20 अतिवांछित आतंकियों की मांग की थी, उनमें टुंडा भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications