मध्‍य प्रदेश में प्रेमी जोड़े से नग्‍न करके घुमाया और डांस कराया

MP: Couple paraded semi-naked in three villages
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज अपने भाषण में मध्य प्रदेश के सुशासन का गुण गान करते नहीं थकते। शिवराज सिंह चौहान को सुराज का पर्याय बताया जाता है। लेकिन आज जो तस्वीर मध्य प्रदेश से निकल कर आई है वो कहीं से भी सभ्य समाज की नहीं लगती। शिवराज के राज में एक प्रेमी जोड़े को सिर्फ इसलिए नंगा कर घुमाया गया, क्योंकि उन्होंने समाज के ठेकदारों की बात न मानकर शादी कर ली थी। ये सनसनीखेज और शर्मनाक घटना मध्‍य प्रदेश के धार जिले के धामनौद थाना क्षेत्र की है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पंचायत के फरमान पर प्रेमी जोड़े को नंगा किया गया और फिर उनके शरीर पर कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं जोड़े को नंगा नचाया भी गया। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक धार जिले में बलवारी पंचायत के खोकरिया गांव में मंगलवार को एक विवाहिता और उसके प्रेमी को गांव के कुछ लोग बयड़ीपुरा और बलवारी से पकड़कर लाए।

उन्हें गरबा पंडाल में लाया गया, उसके बाद उनके कपड़े फाड़ दिए गए। उसके बाद दोनों के शरीर पर कालिख पोती और उन्हें गांव में घुमाया। बताया गया है कि गांव में घुमाते वक्त युवक से पूरे रास्ते थाली बजवाई गई। गांव में घुमाए जाने के वक्त जब भी दोनों छोड़ देने की गुहार करते ठहर जाते तो उन्हें कीलों से गोदा जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+