दिल्ली: दंपत्ति ने कैब ड्राइवर की हत्या कर तीन टुकड़े किए, शव फेका नाले में

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कैब में सफर करने वाली महिलाओं के साथ कई वारदात सामने आ चुकी हैं। लेकिन ताजा मामले में कैब ड्राइवर के लिए भी रात में कैब चलाना जानलेवा साबित हुआ है। कैब ड्राइनर राम गोविंद यात्रियों का शिकार हो गए हैं। जब वह एक कपल को लेकर जा रहे थे तो इसी समय में दोनों ने उनकी हत्या कर दी। कपल ने ना सिर्फ कैब ड्राइवर की हत्या की बल्कि उनके शव को तीन टुकड़े में ग्रेटर नोएडा के नाले में फेंक दिया।

murder

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हत्या का मकसद यह था कि गोविंद की ह्युंडई एक्सेंट कार को कपल पश्चिमी यूपी में बेचना चाहते थे। इसी वजह से यह हत्या की गई है। जब एक हफ्ते तक कैब ड्राइवर लापता रहा और वह काम पर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई है। जिसके बाद पुलिस ने कपल को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। दोनों पर कैब ड्राइवर की हत्या और कार को मुरादाबाद लेकर जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कपल ने गोविंद के शव को अपने घर में छोड़ दिया और कार से मुरादाबाद चले गए। जिसके बाद इन लोगों ने कार को झाड़ी में मंदिर के पास छिपा दिया और अगले दिन शव को ठिकाने लगाने के लिए वापस आए। इन लोगों ने शव के टुकड़े करके इसे नाले में फेंक दिया था।

इसे भी पढ़ें- रेत में दबाई बेटे की लाश, फिर पास बैठकर जिंदा होने का इंतजार करती रही मां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+