कांग्रेस के कहने पर सेबी परेशान कर रही है: सुब्रत सहारा

उन्होने नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि वह राहुल गांधी से नहीं मिले हैं, इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कह सकता। उन्होने भाजपा शासित प्रदेशों मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ का नाम लेकर वहां हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होने बताया कि जमाकर्ताओं और बैंको की कुल देनदारी से हमारी सम्पत्तियों की कीमत बहुत अधिक है, इसलिए यह हमारे लिए चिंता की बात नहीं है।
सहारा ने बताया कि 40 से 45 हजार करोड़ की कुल देनदारी के मुकाबले हमारी सम्पत्तियों की कीमत 1.20 लाख करोड़ है। उन्होने सेबी की भूमिका पर सवाल उठाये और बताया कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) आज हमारे लिए सहायक की भूमिका में नहीं है जैसा कि दूसरी कंपनियों के मामले में हैं। उन्होने माना कि वर्तमान विवाद से सहारा समूह की छवि खराब हो रही है।
सुब्रत राय ने मीडिया से बातचीत में बंगाल में किये गये निवेश की भी जानकारी दी। सहारा ने बंगाल के दक्षिण परगना में 400 करोड़ रूपये की लागत से 500 बेड के अस्पताल के साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications