नीतीश का ट्वीट प्रहार- देश सूखे से जूझ रहा पीएम विदेश घूम रहे
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर निशाना साधा है। नीतीश ने कहा कि देश के 614 जिलों 302 जिले सूखे से जूझ रहे हैं लेकिन पीएम विदेश घूम रहे हैं और बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

नीतीश ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसे मे समय में कृषि मंत्री कहां हैं? नीतीश ने आरक्षण के मुद्दे पर भी ट्वीट किया और कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी और मोदी जी की रैलियों में जो चुप्पी दिखाई दे रही है। उससे संदेह पैदा हो रहा है। केंद्र सरकार कहीं आरएसएस के दबाव में आरक्षण व्यवस्था पर पुर्नविचार कर रही है।
गौरतलब है कि संघ के मुखपत्र आर्गेनाइजर में दिए गए इंटरव्यू में संघ प्रमुख ने कहा था कि देश में आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए गैर-राजनीतिक समिति बननी चाहिए। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति के हिसाब से आरक्षण दिया गया है। कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए अपने समुदाय को आरक्षण दिया है।












Click it and Unblock the Notifications