देश की हर समस्या का ईलाज है ‘मोदीसीन’: राजनाथ

सिंह ने आजमगढ़ और बलिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को देश की हर समस्या का समाधान बताते हुए कहा कि जिस तरीके से लोग बुखार और दर्दनाशक दवा के रूप में क्रोसीन का इस्तेमाल करते हैं। उसी तरह देश की समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को ‘मोदीसीन' दवा का इस्तेमाल करना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘मोदीसीन' की एक खुराक ही सारी समस्या का इलाज कर देगी।''
उन्होंने कहा कि देश आज भीतर और बाहर से गंभीर संकटों से घिरा हुआ है। इन संकटों से निजात पाने के लिए देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बतौर पार्टी अध्यक्ष वो प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी से बेहतर नाम खोज ही नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि हमने मोदी मिसाइल चला दी है, जो सभी समस्याओं का विनाश कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications