अब तक केवल 91 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगा है कोरोना का टीका, क्यों?
नई दिल्ली, 19 अप्रैल। देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या ने एक बार फिर से सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में तो आज से लेकर अगले 6 दिनों का कंपलीट लॉकडाउन लगा दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर अभी तक केवल 37 फीसदी स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मियों को ही कोरोना का टीका लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा झेल रहे स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मियों का भी वैक्सीनेशन अभी पूरा नहीं हो पाया है।

Recommended Video
जबकि 2.36 करोड़ स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मियों ने टीका के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से केवल 47 प्रतिशत लोगों को पहला शॉट लग पाया है। बता दें कि 16 जनवरी से मोदी सरकार देश में टीका अभियान चला रही है, ऐसे में आंकड़ों की माने तो अब तक सिर्फ 91 लाख फ्रंट लाइन कर्मियों कोरोना के टीका का पहला डोज लगा है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने टीकाकरण अभियान का 3 करोड़ का ही लक्ष्य रखा था। वैक्सीनेशन की इस स्लोगति के पीछे लोगों के मन में टीका को लेकर काफी भ्रम बताया जा रहा है, जो कि अब धीरे-धीरे दूर हुआ है।
देश में कोरोना विस्फोट, हालात चिंताजनक
आपको बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,73,810 नए केस सामने आए हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,619 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,78,769 पहुंच गया है। भारत में एक्टिव केस अभी 19,29,329 और 1,29,53,821 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। तो वहीं इंडिया में अभी तक 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
लोगों से सहयोग की अपील की: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धनने इस महामारी पर रोक लगाने में लोगों से सहयोग की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर हैं। इस पर काबू पाने में सभी हाथ मिलाए क्योंकि अगले तीन महीने हमारे लिए अहम हैं, बस थोड़ी सी सावधानी से हम महामारी से बच सकते हैं और मैं ऐसा समझता हूं कि लोग भी इस बात को बखूबी समझेंगे।
यह पढ़ें: Delhi Metro: Lockdown के कारण बदला मेट्रो का समय, जानें नया Time Table












Click it and Unblock the Notifications