टीका लगवाने के बाद AIIMS डायरेक्टर बोले, Corona Vaccine पूरी तरह सेफ

Coronavirus Vaccination Update: नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन प्रोग्राम को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। डॉ. गुलेरिया ने खुद भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत में कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है जो कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण प्रोग्राम है।

Recommended Video

    Corona Vaccination India : AIIMS डायरेक्टर Randeep Guleria ने भी ली वैक्सीन की डोज | वनइंडिया हिंदी
    Dr Randeep Guleria

    डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने आज विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है और हम आश्वस्त हैं कि यह सुगमता से आगे बढ़ेगा और हम बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाने में सफल होंगे। ये महामारी के अंत की शुरुआत है।

    एम्स के डायरेक्टर ने कहा कि मैं एक बार फिर लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। ये प्रभावी है। हमें बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाना होगा और इसलिए हमें बहुत संशय नहीं करना होगा। हमें अपने शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नियामक संस्थाओं पर भरोसा करना होगा।

    डॉ गुलेरिया ने खुद भी ली वैक्सीन
    एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी टीकाकरण शुरुआत के दिन ही कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली है। पीएम ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस के टीकाकरण की शुरुआत की। इसके बाद एम्स में ही सफाई कर्मी मनीष कुमार पहले व्यक्ति बने जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई। मनीष कुमार ने भी वैक्सीन लेने के बाद कहा कि उन्हें इसे लेने में कोई झिझक नहीं हुई है और वैक्सीन लेने के बाद वह देश की सेवा कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+