देश में कोरोना के मामलों में फिर से उछाल, बीते 24 घंटों में 2 हजार से अधिक केस दर्ज, 214 की हुई मौत

देश में कोरोना के मामलों में फिर से उछाल, बीते 24 घंटों में 2 हजार से अधिक केस दर्ज, 214 की हुई मौत

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में सोमवार (18 अप्रैल) को फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 2 हजार 183 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जो रविवार (17 अप्रैल) के आए दैनिक आंकड़ों के दोगुने हैं। देश में रविवार को 1,150 संक्रमण केस दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 18 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में जहां 2,183 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं एक दिन में 214 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 1,985 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोना के 2,183 नए केस दर्ज, 214 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 542

    कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 542

    देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 542 है। वहीं कोरोना से अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 21 हजार 965 है। वहीं कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 4,30,44,280 है। देश में अब तक कुल रिकवरी 4,25,10,773 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,86,54,94,355 है।

    देश में 11 हफ्तों के बाद कोरोना में 35 फीसदी बढ़ोतरी

    देश में 11 हफ्तों के बाद कोरोना में 35 फीसदी बढ़ोतरी

    कोविड संक्रमण में गिरावट के 11 सप्ताह के बाद, इस सप्ताह भारत के कोरोना केसों में पिछले सात दिनों की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने संक्रमण में वृद्धि की सूचना दी। कुल मामलों की संख्या कम रहने के बावजूद, कोरोना की ये बढ़ोतरी तीन राज्यों तक ही सीमित थी।

    दिल्ली में बिगड़ रहे हैं कोरोना से हालात

    दिल्ली में बिगड़ रहे हैं कोरोना से हालात

    शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार (17 अप्रैल) को 517 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन की तुलना में 56 अधिक थे। दिल्ली में सकारात्मकता दर 4.21 प्रतिशत है। हालांकि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। इन नए मामलों के साथ, शहर में संक्रमण की संख्या बढ़कर 18,68,550 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,160 हो गई है।

    दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में दैनिक कोविड-19 मामलों की सकारात्मकता दर में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि, रविवार को सकारात्मकता दर शनिवार के 5.33 प्रतिशत से घटकर 4.21 प्रतिशत हो गई। शहर में शनिवार को 461 कोविड मामले और दो मौतें दर्ज की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+