कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 3377 नए केस, 60 मौतें, एक्टिव केस 17 हजार से अधिक
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 3377 नए केस, 60 मौतें, एक्टिव केस 17 हजार से अधिक
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार (29 अप्रैल) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले पिछले 24 घंटों में 3,377 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 60 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान एक दिन में 2,496 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में 821 नए सक्रिय मामलों के साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17,801 हो गए हैं।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5.23 लाख
भारत का कोविड टैली यानी कुल संक्रमण केसों की संख्या 4,30,72,176 हो गया है। देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 5,23,753 हो गई है। देश में कोरोना से कुल रिकवरी 4,25,30,622 है। देश में अब तक 188.65 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,88,65,46,894 है।

कोरोना रिकवरी रेट 98.74 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। जबकि राष्ट्रीय कोरोना वायरस रिकवरी रेट ( वसूली दर) 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.71% दर्ज की गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर अब 0.63% है।

देश में अब तक 83.69 करोड़ किए गए कोरोना सैंपल टेस्ट
इसके अलावा, भारत में अब तक कोविड का पता लगाने के लिए कुल 83.69 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 4,73,635 सैंपल टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई, क्योंकि शहर में गुरुवार को 1,490 संक्रमण और दो मौतें दर्ज की गईं। जबकि सकारात्मकता दर 4.62 प्रतिशत थी। यह लगातार सातवां दिन था जब राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिदिन 1,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications