देश में कोविड 19 के पिछले 24 घंटों में आए 3805 नए केस, रिकवर हुए 5069 मरीज

देश में कोविड 19 के पिछले 24 घंटों में आए 3805 नए केस, रिकवर हुए 5069 मरीज

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जो रफ्तार दिख रही है, उससे यह बात साफ स्पष्ट है कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लेकिन, कोविड 19 के मामलों में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार 01 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,805 नए मामले सामने आए है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में भी 1290 केस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौजूदा समय में देश में 38,293 एक्टिव केस हैं।

coronavirus update: India reports 3,805 new Covid19 cases and 5,069 recoveries in the last 24 hours

बता दें कि देश में त्योहारों का सीजन जारी है, ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि कोविड-19 के केस फिर से बढ़ सकते हैं। लेकिन टीकाकरण की वजह से हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में थोड़ी गिरावट भी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 01 अक्टूबर को जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 5,069 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए।

वहीं, भारत में कोविड-19 से अब तक 5 लाख 28 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, देश में 24 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 1.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,18,68,45,847 तक पहुंच गया है। अभी तक कोरोना संक्रमण से 44024164 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने-अपने घर चले गए है। वहीं, गुरुवार 30 सितंबर को देश में कोरोना के 3,947 नए मामले सामने आए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+