209 दिन बाद कोरोना के मामले सबसे कम, 24 घंटों में मिले 18,346 केस

209 दिन बाद कोरोना के मामले सबसे कम, 24 घंटों में मिले 18,346 केस

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार (05 अक्टूबर) को 209 दिनों में सबसे कम हैं। भारत में आज कोरोना वायरस के दौनिक आंकड़े 18,346 नए केस सामने आए हैं। ये केस पिछले 209 दिनों में सबसे कम हैं। वही बीतें 24 घंटों में 263 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और 29,639 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 2,52,902 है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 97.93 फीसदी है।

coronavirus

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,38,53,048 है। वहीं रिकवरी केसों की कुल संख्या 3,31,50,886 है। देश में कोरोना से अब तक 4,49,260 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 91.54 करोड़ है। देश 91,54,65,826 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कुल मामलों के मुकाबले फिलहाल एक्टिव केस 0.75 प्रतिशत है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं कोरोना की रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल से हैं। केरल में कोरोना केस बीते दिनों 8,850 आए हैं, वहीं केरल में 149 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Vaccination का आंकडा 90 करोड़ के पार | Covid19 | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में अब तक 57,53,94,042 लोगों की कोरोना जांच की गई है। वहीं 4 अक्टूर को एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 11,41,642 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    भारत की कोविड-19 के मामले ने 7 अगस्त 2020 को 20 लाख से अधिक था। 23 अगस्त को ये आंकड़ा 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+