थम रही कोरोना की रफ्तार: 24 घंटों में मिले 10423 केस, एक्टिव मामले भी 250 दिन बाद सबसे कम

थम रही कोरोना की रफ्तार: 24 घंटों में मिले 10423 केस, एक्टिव मामले भी 250 दिन बाद सबसे कम

नई दिल्ली, 02 नवंबर: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे थम रही है। मंगलवार (02 नवंबर) को देश में कोविड-19 के दैनिक आंकड़े 11 हजार से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 10,423 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जो कि कल की तुलना में 16% कम था। वहीं 443 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटे में 15,021 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 53 हजार 776 है। जो 250 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं एक्टिव केस मामलों का 0.45% मामले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोविड-19 के 10,423 नए मामले दर्ज, COVID-19 Third Wave | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 58 हजार 880 है। देश में कोरोना के कुल मामले 3,42,96,237 है। वहीं कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 3,36,83,581 है। वहीं देश कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,06,85,71,879 (1.06 करोड़) है। भारत में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ था।

    मंत्रालय ने कहा कि भारत के सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.45 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं कोविड-19 रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

    पिछले 39 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम है। वहीं वर्तमान में 1.16% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.03 प्रतिशत दर है। पिछले 29 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+