फिर बढ़े कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 7,584 नए केस, एक दिन में 24 मरीजों की मौत
फिर बढ़े कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 7,584 नए केस, एक दिन में 24 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 10 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 7,584 नए कोरोनो वायरस केस सामने आए हैं। वहीं एक दिनों में 24 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में सिर्फ 3,791 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 36,267 हो गए हैं।
Recommended Video

देश में क्या है कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की ख्या 4,32,05,106 हो गई। वहीं कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या 5,24,747 हो गई। देश में अब तक कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,26,44,092 हो गई है। बता दें कि 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 3,769 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है।

कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत
भारत में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 2.26% प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोरोना के लिए 9 जून तक 85,41,98,288 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते एक दिन में 3,35,050 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

दिल्ली में बढ़े कोरोना मामले
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 622 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना कुल मामले 19,10,613 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,774 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में सकारात्मकता दर 3.17 प्रतिशत है। शहर ने पिछले 24 घंटों में 537 लोग ठीक हुए हैं। इस अवधि के दौरान दिल्ली में दो लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26,216 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications