भारत में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में 14,256 नए केस और 152 मौतें, जानें हर अपडेट

भारत में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में 14,256 नए केस और 152 मौतें, जानें हर अपडेट

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होते दिख रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,256 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में 17,130 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। भारत में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1,85,662 है। वहीं देश में अबतक 10,300,838 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,39,684 है, जिसमें से 10,300,838 लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने जानकारी दी है कि देश में कुल 13,90,592 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

coronavirus

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ICMR ने कहा है कि भारत में भारत में कल (22 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,09,58,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,37,095 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में Covid 19 के 14,256 नए मामले,152 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी दी है कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,92,308 रह गई है, जो संकमितों के कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के कुल उपचाराधीन मामलों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने और संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में कुल उपचाराधीन मामलों में 4,893 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उपचाराधीन मामलों में लगातार गिरावट से देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख जनसंख्या पर ये मामले राष्ट्रीय औसत से भी कम है। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 7,689 मामले हैं।" देश के कुल एक्टिव केसों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+