भारत में घट रहे coronavirus के एक्टिव केस, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,839 नए मामले
coronavirus update india: भारत के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,839 नए मामले सामने आए है। वहीं, बीते 24 घंटे में कोविड 19 से 3,861 लोग ठीक हुए है और अगर एक्टिव केस की बात करें तो 25,178 है।

वहीं, बीते 24 घंटे में कोविड 19 से 3,861 लोग ठीक हुए है और अगर एक्टिव केस की बात करें तो 25,178 है। इससे पहले रविवार 07 मई को 2,380 नए मामले सामने आए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के मामलों में आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
बता दें, पिछले दिनों कोरोना के एकाएक बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन, अब फिर से कोरोना के घटते मामलों ने बड़ी राहत दी है। सोमवार 08 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए है उसके मुताबिक, देश में 1839 नए मामले सामने आए है।
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3861 हो गई है। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 25 हजार 178 हो गई है। बता दें कि कोरोना के दैनिक सकारात्मकता दर (2.49%) है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर (2.17%) है।
Recommended Video

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 73,760 टेस्ट किए गए। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications