Covid-19: देश में आज कोरोना वायरस के केस 10 हजार से कम, बीते 24 घंटों में 36 मरीजों की हुई मौत
Covid-19: देश में आज कोरोना वायरस के केस 10 हजार से कम, बीते 24 घंटों में 36 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली, 22 अगस्त: देश में काफी दिनों के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के केस 10 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (22 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में नोवेल कोरोनावायरस के 9,531 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 36 मरीजों की मौत हो गई है। जिसमें में से 10 मौत अकेले केरल से हुई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
देश में एक्टिव केसों की संख्या 97,648 है। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 99,879 थे। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव कोविड-19 केसलोएड में 2,231 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.22 प्रतिशत शामिल है।
देश में कोरोना से अब तक 4,37,23,944 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,27,368 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली साकेत कोर्ट में वकील है नोएडा की 'गालीबाज' महिला, जानिए कौन है भव्या रॉय