Coronavirus Update: देश में कोरोना के एक्टिव केस 1.92 लाख, पिछले 24 घंटों में 15223 नए मामले
Coronavirus Update: कोरोना वायरस का संक्रमण अब देश में धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिसके चलते लोगों की आम दिनचर्या अब पटरी पर आने लगी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 15223 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 1.6 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि देश में कुल सक्रिट मामले अब 192308 ही रह गई है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 151 लोगों की मौत हुई है। जबकि 19965 लोगों को पिछले 24 घंटे में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अभी तक कुल 152869 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के खिलाफ एक बड़ी सफलता 16 जनवरी को देश को मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 806484 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
बता दें कि देश में पिछले चार महीनों में कोरोना के 8.23 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर 2020 को कोरोना के मामले अपने चरम पर थे और उस वक्त एक्टिव केस 10.17 लाख थे जोकि अब कम होकर 1.92 लाख पर आए गए हैं। पिछले 19 दिनों में कोरोना के मामलों में 50 हजार की कमी आई है। वहीं देश में कोरोना की जो वैक्सीन दी जा रही है उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 10 ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों को वैक्सीन के बाद कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। चार मामले दिल्ली, दो कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान में एक-एक व्यक्ति को टीका के बाद दिक्कत हुई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह है कि एक भी मामला इसमे से गंभीर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications