Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 11067 नए मामले, देश में कोरोना के एक्टिव केस 141511
Coronavirus Update: कोरोना वायरस के संक्रमण की दर देश में धीरे-धीरे नीचे आ रही है। हर रोज संक्रमित होने वाले से ज्यादा सही होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11067 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 13087 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 94 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 141511 हो गए हैं जबकि अभी तक देश में कोरोना से 155252 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video
भारत में अभी तक कोरोना से कुल 10858371 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10561608 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 16 जनवरी को देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और अभी तक भारत में 6611561 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब देश में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। देश में महाराष्ट्र और गोवा के अलावा हर राज्य में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से कम हो घई है। यानि यहां 100 लोगों का अगर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है तो सिर्फ 10 लोग ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र में यह दर 13.6 फीसदी और गोवा में यह 11.6 फीसदी है। अच्छी बात यह है कि कोरोना से हर रोज होने वाली मौत के मामले में भारत अब दुनिया के टॉप-20 देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। भारत अब इस लिस्ट में 22वे नंबर पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications