कोरोना केसों में भारी उछाल, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 17 हजार नए मामले आए सामने, 302 की हुई मौत

कोरोना केसों में भारी उछाल, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 17 हजार नए मामले आए सामने, 302 की हुई मौत

नई दिल्ली, 07 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 3 से 4 दिनों में हर दिन कोविड-19 के दैनिक आंकड़े में 50 से 55 फीसदी की बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 07 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 302 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटों में 30 हजार 836 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं। देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 71 हजार 363 है।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: कोविड-19 के 1,17,100 केस | Omicron case tally Update |वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 4.83 लाख

    देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 4.83 लाख

    भारत में कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों की संख्या 4 लाख 83 हजार 178 है। वहीं देश में कोरोना के अब तक के कुल मामले 3,52,26,386 है। वहीं कुल रिकवरी 3,43,71,845 है। भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 149.66 करोड़ है। देश में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद अब तक 1,49,66,81,156 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

    देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले हुए 3 हजार

    देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले हुए 3 हजार

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। ओमिक्रॉन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं और वह बिल्कुल ठीक है। देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली से हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 876 और दिल्ली में ओमिक्रॉन के 465 मामले हैं।

    डेली पॉजिॉटिविटी रेट बढ़कर 7.74%

    डेली पॉजिॉटिविटी रेट बढ़कर 7.74%

    देश में कोरोना के डेली पॉजिॉटिविटी रेट में भी बहुत बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में डेली पॉजिॉटिविटी रेट बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई है। देश में आज कोरोना के 1,17,100 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले गुरुवार से 28 प्रतिशत अधिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+