देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 62212 नए केस, कुल मामले 74 लाख से अधिक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों में पहले के मुकाबले थोड़ी कमी देखने को मिल रही है लेकिन अब भी मामले बड़ी संख्या में ही सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 62,212 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 837 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,32,681 हो गई है, जिसमें 7,95,087 सक्रिय मामले, 65,24,596 रिकवर मामले और 1,12,998 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 74 लाख के पार,24 घंटों में 62,212 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1.5 महीनों में पहली बार 8 लाख के नीचे आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केंद्रीय टीमें नियुक्त की हैं। इन राज्यों में हाल में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 16 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,32,54,017 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9,99,090 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,245 है, जिसमें 112 सक्रिय मामले और 2,133 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,771 नए मामले, 3,194 डिस्चार्ज और 61 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,13,188 हो गई है, जिसमें 2,74,757 डिस्चार्ज मामले, 32,500 सक्रिय मामले और 5,931 मौतें शामिल हैं। लद्दाख में 48 नए मामले सामने आए हैं और कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,441 हो गई है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 915 है।

    मध्य प्रदेश में 1,352 नए मामले सामने आए हैं और 25 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,57,936 हो गई है, जिसमें 2,735 मौतें और 1,41,273 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 13,928 हैं। उत्तराखंड में 549 नए मामले सामने आए हैं और 524 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 57,042 हो गई है, जिसमें 50,155 रिकवरी और 829 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 979 डिस्चार्ज और 26 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 1,26,737 हो गई है, जिसमें 1,16,165 रिकवरी और 3980 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6592 है।

    गुजरात में 1,191 नए कोविड-19 मामले, 11 मौतें और 1,279 रिकवरी दर्ज हुई हैं। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,57,474 हो गई है, जिसमें 1,39,149 रिकवरी, 14,705 सक्रिय मामले और 3,620 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 3428 नए मामले, 22 मौतें और 3197 रिकवरी दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,24,459 हो गई है, जिसमें 2,95,699 रिकवरी और 5946 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 22,814 है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2610 नए मामले सामने आए हैं, 3538 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4,08,083 है। सक्रिय मामले 35,263 हैं और कुल 6589 लोगों की मौत हुई है।

    पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना संक्रमित, हफ्तेभर पहले रैली में कहा था- 'Corona Gone' दीदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+