देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 59 लाख से अधिक हुए, एक दिन में मिले 85 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (coronavirus in india) का संकट अब भी जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 85,362 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,089 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,03,933 है, जिसमें 9,60,969 सक्रिय मामले, 48,49,585 रिकवर मामले और 93,379 मरीजों की मौत शामिल है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 25 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,02,69,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 13,41,535 सैंपल का टेस्ट शुक्रवार को किया गया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: कोरोना केस 59 लाख पार, जानिए अबतक का अपडेट | वनइंडिया हिंदी
      record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

      कहां कितने मामले?

      मिजोरम में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,835 हो गई है, जिसमें 546 सक्रिय और 1,289 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 176 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल सक्रिय मामले 3,976 हुए और मरने वालों की संख्या 152 हुई। पश्चिम बंगाल में 3,190 नए मामले, 2,978 डिस्चार्ज और 59 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामले 2,41,059 हैं, जिसमें 2,11,020 डिस्चार्ज और 4,665 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 25,374 हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 17,794 नए मामले, 19,592 रिकवरी और 416 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामले अब 13,00,757 हैं, जिनमें 2,72,775 सक्रिय मामले, 9,92,806 डिस्चार्ज और 34,761 मौतें शामिल हैं।

      तमिलनाडु में 5,679 नए मामले, 5,626 रिकवर मामले और 72 मौतें दर्ज हुई हैं। इसी के साथ कुल मामले 5,69,370 हो गए हैं, जिनमें 5,13,836 रिकवर मामले, 9,148 मौतें और 46,386 सक्रिय मामले शामिल हैं। राजस्थान में 2,010 नए मामले और 15 मौतें दर्ज हुई हैं। 19,030 सक्रिय मामलों और 1,412 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,730 हो गई है। बिहार में 1,632 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,319 है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 4519 नए मामले सामने आए हैं और 6075 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। लगातार आठवें दिन उपचारित लोगों की संख्या संक्रमित लोगों से अधिक है।

      ओडिशा में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख से अधिक हो गए हैं। यहां एक दिन में 4208 नए मामले आए हैं और 15 मरीजों की मौत हुई है। अब मृतकों की कुल संख्या 767 है। झारखंड में कुल 76,438 मामले हैं। यहां एक दिन में 1,349 नए केस आए हैं और चार मौत हुई हैं। अब मृतकों की संख्या 652 है और सक्रिय मामले 12,841 हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+