सोनिया गांधी ने की अपील- 'कोरोना के खिलाफ एक राष्ट्रीय नीति बनाए केंद्र, कांग्रेस देगी साथ'

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सहमति बनाई जाए।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना वायरस ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक दिन के भीतर देश में संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 3523 मरीजों की जान कोरोना वायरस की वजह से चली गई। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सहमति बनाई जाए। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इस कठिन वक्त में केंद्र और राज्य सरकारों को आगे बढ़कर अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।

Recommended Video

    Corona Crisis: Sonia Gandhi ने कहा- सभी दलों की सहमति से रणनीति बनाए Modi Government |वनइंडिया हिंदी
    sonia gandhi

    अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, 'कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए देश के सभी नागरिकों को वैक्सीन फ्री दी जानी चाहिए और साथ ही टीकाकरण अभियान को भी तेज किया जाए। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई जाए और उसपर राजनीतिक सहमति ली जाए। यही वक्त है, जब केंद्र और राज्य सरकारों को साथ मिलकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। साथ ही मैं केंद्र से यह भी अपील करती हूं कि संकट की इस घड़ी में हर गरीब परिवार के खाते में 6 हजार रुपए जमा किए जाएं।'

    सोनिया गांधी ने कहा, 'मैं अपील करती हूं कि केंद्र सरकार सख्ती से जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी पर रोक लगाए और देशभर में टेस्टिंग का दायरा भी बढ़ाए। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी है और सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील करती है।' आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचाया हुआ है। बीते अप्रैल के महीने में ही कोरोना वायरस के 66 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+