सबसे अधिक पढ़े-लिखे राज्य में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की दर सबसे ज्यादा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना का पहला मामला केरल से आया था। अब पिछले कुछ दिनों में कोरोनाा पॉजिटिव मामलों की संख्या में काफी कम आ गई है। राज्य सरकार की कोशिशें और राज्य के लोगों के सहयोग के चलते केरल कोरोना पर काफी हद तक ब्रेक लगाने में सफल रहा है। केरल में कोरोना को रोकने के लिए वैसे तो सरकार ने कई कदम उठाए हैं लेकिन कोरोना पर काबू पाने में एक अहम फैक्टर वहां की साक्षरता दर भी मानी जा रही है।

राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 52 फीसदी
केरल में सोमवार को 19 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भेज दिए गए। इनमें से 12 कासरगोड के हैं। जबकि सोमवार को राज्य में कोरोना के केवल तीन नए केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के अब तक कुल 378 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 198 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना से अभी तक सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 52 फीसदी है। जो कि देश में सर्वाधिक है।

पिछले छह दिनों में केवल 14 मामले सामने आए
कासरगोड में 166 लोग कोरोना से संक्रमित थे, जिनें से 73 ठीक हो गए। जिले में सोमवार को भी कोई ताजा मामला सामने नहीं आए। कन्नूर और पलक्कड़ जिलों में तीन नए कोरोना केस सामने आए हैं। जिनमें एक विदेश से लौट शख्स है और दो लोग वे हैं जो उसके संपर्क में आए थे। कासरगोड में 31 मार्च तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 106 हो गई थी। 6 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 164 थी और पिछले छह दिनों में केवल 14 मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में भी पिछले कुछ दिनों में भारी संख्या में मरीजों की रिकवरी हुई और नए मामले में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन राज्य में सतर्कता बनी रहेगी। इसलिए लॉकडाउन को पूरी तरह से शिथिल नहीं किया जा सकता था।

ग्रासरूट लेवल पर मौजूद हेल्थकेयर वर्कर बने गेम चेंजर
केरल की इस सफलता के पीछे राज्य की साक्षर जनता का भी बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है। बता दें कि केरल भारत का सबसे साक्षर राज्य है। केरल की 94 फीसदी आबादी साक्षर है। केरल के लिए जो चीज गेम चेंजर रही, वह है ग्रासरूट लेवल पर मौजूद हेल्थकेयर वर्कर। ज़मीनी स्तर पर मौजूद सामाजिक पूंजी केरल को दूसरे राज्यों से अलग बनाती है। केरल ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों के मन से डर को भी निकालने की कोशिश की। सरकार ने शुरू से ही लोगों को इस लड़ाई में शामिल किया।












Click it and Unblock the Notifications