Coronavirus: RBI ने अपने कर्मचारियों को दी Work From Home की मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को कर्मचारियों को भारत में नोबेल कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने को मंजूरी दे दी है। इसमें मुंबई के केंद्रीय कार्यालय या मुख्यालय में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। आरबीआई ने कहा है कि वित्तीय स्थिरता के मामलों में सभी आवश्यक बैठकें हमेशा की तरह चलेंगी और ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगीं।

Recommended Video

      Coronavirus: RBI ने Employees को भेजा Work From Home पर | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus: RBI asked their employees to work from home

      महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 49 को पार कर गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49 हो गई है। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो मरीज कस्तूरबा अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को यथासंभव घर में रहने के लिए कहा है।

      साथ ही कंपनियों को दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने और सार्वजनिक बैठकों, सभाओं वाली सभी जगहों को बंद करने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हाउसकीपिंग स्टाफ को दफ्तरों के दरवाजे का हैंडल और लिफ्ट के बटन पर कुछ घंटों के अंतराल पर सैनिटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

      भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 168 हो गए हैं। जबकि इस वायरस के कारण अब तक 3 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुंबई में हाजी अली दरगाह को बंद कर दिया गया है। इस वायरस के संक्रमण और इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+