Coronavirus: टिकट रिफंड पर 15 अप्रैल तक के लिए रेलवे की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली- भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए अगले महीने की 15 तारीख तक के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की है। रेलवे ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से जो लोग 15 अप्रैल, 2020 तक रेलवे काउंटर पर अपना टिकट रिटर्न नहीं करा पाएंगे, रेलवे उनका कोई पैसा नहीं काटेगा और उनकी टिकट के पूरे पैसे वापस होंगे। यानि ट्रेन के परिचालन होने के बावजूद अगर यात्री मौजूदा माहौल में स्टेशन जाकर टिकट वापस नहीं कराना चाह रहे हैं, उन्हें पैसे कटने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, रेलवे उनके पूरे पैसे रिफंड करने को तैयार है। इसके अलावा रेलवे ने कैटरिंग स्टाफ के लिए जोनल हेडक्वार्टर्स को सख्त गाइडलाइंस जारी किए हैं।

काउंटर टिकट वापसी पर 100% रिफंड

काउंटर टिकट वापसी पर 100% रिफंड

भारत में कोरोना वायरस के अप्रत्याशित बढ़ते संकट के बीच भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत का ऐलान किया है। रेलवे ने कहा है कि आज यानि 21 मार्च (शनिवार) से अगले महीने की 15 तारीख तक रेलवे काउंटर पर जो भी रेल यात्री अपना टिकट कैंसिल करवाएंगे, उनके टिकट के 100% पैसे रेलवे यात्रियों को वापस करेगा। ये नियम सभी ट्रेनों पर लागू होंगे, जो कैंसिल नहीं भी की जाएंगी और अपने नियमित समय के मुकाबले चलेंगी। शनिवार को रेलवे की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है, 'भारतीय रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) के काउंटर पर मिलने वाले टिकट पर रिफंड के नियमों में छूट दी है। ई-टिकट के सारे नियम वैसे ही रहेंगे क्योंकि इसमें पैसेंजर को टिकट रिफंड के लिए स्टेशन तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।' रेलवे ने कोरोना वायरस की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने और लोगों को भीड़ से बचने को प्रोत्साहित करने के लिए ये घोषणा की है। जबकि, इस दौरान जो ट्रेनें कैंसिल होंगी उनका पैसा तो रेलवे यात्रियों को वापस करेगा ही।

जनता कर्फ्यू के दौरान पैसेंजर ट्रेनों पर ब्रेक

जनता कर्फ्यू के दौरान पैसेंजर ट्रेनों पर ब्रेक

बता दें कि रेलवे ने ये भी घोषणा की है कि वह शनिवार-रविवार की आधी रात से रविवार रात 10 बजे तक देश में किसी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा। रेलवे ने ये घोषणा जनता कर्फ्यू के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मद्देनजर किया है। इनके अलावा रविवार सुबह 4 बचे से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी नहीं चलेंगे। सारी इंटरसिटी ट्रेनें भी रविवार रात 10 बजे तक पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। हालांकि, जो मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें दिए गए समय से पहले ही रवाना हो चुकी होंगी वो अपने गंतव्य तक जरूर पहुंचेंगी, उन्हें नहीं रोका जाएगा। जहां तक मुंबई, दिल्ली कोलकाता, चेन्नई में चलने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का सवाल है तो उनके फेरे भी बहुत सीमित कर दी जाएंगी।

कैटरिंग स्टाफ के लिए सख्त गाइडलाइंस

कैटरिंग स्टाफ के लिए सख्त गाइडलाइंस

बता दें कि शुक्रवार को रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या और कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 90 और ट्रेनों को 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है। इनके साथ देश में इस संकट की वजह से रद्द होने वाली ट्रेनों की कुल संख्या 245 पहुंच चुकी है। इनके अलावा रेलवे ने अपने सभी जोनल हेडक्वार्टर के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की है कि किसी भी कैटरिंग स्टाफ या दूसरे स्टाफ को ड्यूटी पर न लगाएं, जिनमें बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+