आइसोलेशन वार्ड में गूंजी किलकारी, कोरोना संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म

आगरा। ताज नगरी आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में रविवार को कोरोना संक्रमित एक और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक सप्ताह में यह ऐसा तीसरा मामला है जब किसी कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया है। बच्ची को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि, कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला को बुखार आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया था। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

coronavirus positive patient delivers healthy baby in agra

बोदला इलाके के निवासी एक गर्भवती महिलाओं को रविवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉ संगीता साहू की देखरेख में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर योगिता गौतम, सना इस्माइल की एक टीम ने दोपहर में करीब तीन बजे महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को मां से अलग परिवार को सौंपा गया है। उसका दो दिन बाद कोरोना टेस्ट होगा। हालांकि, यह माना जाता है कि गर्भ में बच्चा कोरोना संक्रमित नहीं होता है।

वहीं शनिवार को जन्मे बच्चे की जांच सोमवार को होगी। वहीं 25 अप्रैल को फीरोजाबाद निवासी 28 साल की गर्भवती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसे एसएन के आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया। साढे आठ महीने की गर्भवती होने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया। गर्भस्थ शिशु उल्टा था, उनके दो पहले बच्चे हो चुके हैं। प्रसव पीडा होने पर सिजेरियन डिलीवरी का निर्णय लिया गया। डयूटी डॉ रुचिका गर्ग के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर डॉ योगिता दीक्षित और डॉ सना की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी की।

जूनियर डॉक्टर की इसी टीम ने 20 अप्रैल को पहली कोरोना संक्रमित गर्भवती की डिलीवरी कराई थी। डिलीवरी होते ही नवजात को पैरा मेडिकल स्टाफ को दे दिया गया, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा ना रहे। स्वस्थ्य बेटे ने जन्म लिया, इसे स्वजनों को सौंप दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+