Coronavirus: कर्फ्यू को हल्के में लेना पड़ा भारी, पुलिस ने बीच सड़क करवाई उठक-बैठक, देखें VIDEO
नागपुर। कोरोना वायरय का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। अबतक 520 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लगभग पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। जहां परिस्थितियां थोड़ी गंभीर हैं वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों को बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं कि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो ही घर से निकलें नहीं तो घर में रहें। इन सबके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस से सख्त रुख अपना लिया है। इसका ताजा नजारा महाराष्ट्र में दिखा। नगापुर में पुलिस ने सड़क पर घूमने वालों को मुर्गा बना दिया और उठक-बैठक भी करवाया।

नागपुर से मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क पर बाहर आए लोगों को मुर्गा बनाया और उठकबैठक करवाई। पुलिस की ओर से लोगों को बताया गया कि वे घर से बाहर ना निकलें और घरों में ही रहें। आपको बता दें कि सोमवार को लॉकडाउन सफल ना हो पाने के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कर्फ्यू का ऐलान किया था। लेकिन मंगलवार को भी लोग इसका उल्लंघन करते हुए नज़र आए।
सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए नहीं दिखे। जिसके बाद पुलिस को उनपर एक्शन लेना पड़ा। दिल्ली में करीब 1000 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी 500 से अधिक केस दर्ज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती आ रही है। मंगलवार दोपहर तक देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 520 तक पहुंच गई है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक इस वायरस की वजह से 11 मौतें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications