कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंचा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से दुनियाभर में हो रही मौतों की संख्या 4 लाख से ज्यादा हो गई है। शनिवार रात तक दुनियाभर में 4,00,131 मौतें इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना के 6,920,597 केस सामने आ चुके हैं। इस समय एक्टिव केसों की संख्या 3,132,175 है और 3,388,291 मरीज संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं।

Coronavirus Pandemic Global deaths cross 4 lakh cases over 69 lakhs

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 19 लाख के पार पहुंच चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील में छह लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख से ज्यादा है। स्पेन, इंग्लैंड, इटली, भारत ऐसे मुल्क हैं, जहां संक्रमितों की तादाद दो लाख से ज्यादा है। इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, पेरू चिली, मेक्सिको और इरान ऐसे देश हैं, जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

दुनिया में कोरोना से हुई मौतों की बात की जाए तो अब तक अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,11,726 मौतें हुई हैं। इंग्लैंड में 40,465 मौतें हुई हैं। इटली में 33,486 और ब्राजील में 35,211 जानें गई हैं। स्पेन में 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 29,111, मेक्सिको में 13,170, बेल्जियम में 9580, इरान में 8209, जर्मनी में 8709 और भारत में 6946 जानें गई हैं।

Recommended Video

      Coronavirus :India में बढेंगे Corona Cases,लेकिन कम होगी मौतों की संख्या | वनइंडिया हिंदी

      बीते कुछ दिनों में भारत में कोरोना तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 236657 हो गई है, जिनमें से 9887 केस पिछले 24 घंटों के भीतर सामने आए हैं। फिलहाल एक्टिव केस 115942 हैं। देश में अभी तक 6642 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+