COVID-19:टेस्टिंग किट, PPE और वेंटिलेटर के साथ कोरोना के खिलाफ जंग को तैयार ओडिशा

भुवनेश्वर। ओडिशा में मंगलवार को एक महिला समेत 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इस तरह राज्य में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्रा ने बताया कि 5 नए मामलों में से भुवनेश्वर के बोमीखाल से तीन और झारपाड़ा से एक है। इसके अलावा एक अन्य मामला जाजपुर जिले का है। वहीं, कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा हर तरह से तैयारी कर रहा है।

Coronavirus: Odisha gets battle-ready with test kits

ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (OSMCL) के प्रबंध निदेशक यामिनी सारंगी ने बताया कि उन्होंने जनवरी के अंत में तैयारी शुरू कर दी थी और पुणे से लगभग 4,000 टेस्टिंग किट खरीदे गए थे। OSMCL के पास अभी 299 आईसीयू वेंटिलेटर हैं (400 से अधिक वेंटिलेटर के ऑर्डर दिए गए हैं, जिनमें से 57 प्राप्त हुए हैं), इसके अलावा 1.18 करोड़ ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क, 71,800 N-95 मास्क और 66,000 से अधिक PPE हैं। इसके अतिरिक्त 7700 नेब्युलाइज़र भी जल्द पहुंचने वाले हैं।

यामिनी सारंगी ने बताया कि पांच महीने के लिए पर्याप्त स्टॉक हैं, इनमें आवश्यक दवाएं भी शामिल हैं। साथ ही और आपूर्ति के लिए आदेश दिए गए हैं जो चार अतिरिक्त महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पीपीई की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम हैं।

पिछले सप्ताह कार्पोरेशन ने 630 करोड़ के स्वीकृत कोविड -19 बजट के साथ 32 करोड़ रुपये के सामान का ऑर्डर दिया था। OSMC कूरियर और परिवहन लागत को कवर करने की भी पेशकश कर रहा है। पिछले हफ्ते चार्टर्ड कार्गो विमान के जरिए 4000 टेस्टिंग किट लाने की व्यवस्था की गई, ऐसी सात खेप को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी रवाना किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+