पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45352 नए मामले, एक्टिव केस फिर से बढ़कर 4 लाख के पास पहुंचे

नई दिल्ली, 03 सितंबर। देश के कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। लेकिन बावजूद इसके कोरोना का खतरा अभी भी देश में बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45352 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 34791 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और 366 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। देश में फिलहाल कोरोना के कुल एक्टिव केस 399778 हैं जबकि अभी तक 439895 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 24 घंटे में 45 हजार नए केस, कोविड-19 | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना से रिकवरी की दर 97.45 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी तक कुल 67,09,59,968 कोरोना की डोज लोगों को दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राज्यों ओर केंद्र शासित प्रदेशों को 65 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी है। अभी भी 1.20 करोड़ वैक्सीन पाइपलाइन में हैं। राज्यों के पास अभी भी 4.36 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में स्कूलों को खोले जाने के फैसले के साथ ही संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 राज्य जहां पर संक्रमण दर 1 फीसदी से ज्यादा है। पंजाब इनमे शीर्ष प हैं। पंजाब में सबसे पहले स्कूल खुला था। वहीं बिहार गुजरात और मध्य प्रदेश का भी यही हाल है। देश में अभी तक 300 डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी मामले सामने आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 4342 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 44 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ पुणे में ही 17 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+