Coronavirus के खिलाफ लड़ने के लिए दूसरी बार आगे आए गौतम गंभीर, दान में दी मोटी रकम
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ने और इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये का दान देने का ऐलान किया है। इसके साथ उन्होंने अपने एक महीने का वेतन भी दान में देने की घोषणा की है। गौतम गंभीर के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट उप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कोरोना की जंग में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये डोनेट किया है। इससे पहले सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और दूसरे क्रिकेटर्स भी मदद कर चुके हैं।
Recommended Video

सेंट्रल रिलीफ फंड में एक महीने की सैलरी भी देने का फैसला
गौतम गंभीर ने इस बारे में कहा है, "यह कोरोना वायरस यानी COVID 19 के खिलाफ देश की लड़ाई में शामिल होने का समय है और देश की मदद करने का समय है। राहत प्रयासों की दिशा में मेरी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मैंने सेंट्रल रिलीफ फंड में एक महीने की सैलरी भी देने का फैसला किया है। ऐसे समय में हमें एकसाथ खड़े होने की जरूरत है।"

गौतम गंभीर हमेशा आते हैं आगे
गौतम गंभीर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्लीं सरकार को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख रुपए दान किए थे। इसके अलावा गौतम गंभीर ने अपने फाउंडेशन की मदद से 2000 पैकेट खाना भी अपने संसदीय क्षेत्रों के गरीब लोगों में बांटे। गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यानदा राशि की मदद करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भी राज्य और केंद्र सरकार के साथ खड़े होने का फैसला
गौतम गंभीर के अलावा खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भी राज्य और केंद्र सरकार के साथ खड़े होने का फैसला किया। रीजीजू ने भी एमपीएलएडी फंड से सरकार को एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। रीजीजू ने ट्विटर पर लिखा है, "मैं अब पैसे दे रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को एमपीएलएडी फंड से नेशनल रिलीफ फंड में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए डोनेशन देने को कहा था।"












Click it and Unblock the Notifications