कोरोना वायरस: केंद्र ने यूनानी और आर्युवेद डॉक्टरों के लिए जारी की नई गाइडलाइन
कोरोना वायरस: केंद्र ने यूनानी और आर्युवेद डॉक्टरों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: देश में कोरोना के गहराते संकट के बीच आयुष मंत्रालय ने यूनानी और आर्युवेद के डॉक्टरों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। मंत्रालय ने कोरोना की पहली लहर के दौरान जो दिशा निर्देश यूनानी और आर्युवेद डॉक्टरों के लिए जारी किए थे। उनमें कुछ बदलाव किए गए हैं और नई गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन में घर में ही मरीजों की देखभाल और उपचार पर जोर दिया गया है।

आयुष मंत्रालय की ओर से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीजों की देखभाल के लिए आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों के लिए दिशानिर्देश हैं। इसमें मरीजों के इलाज, खानपान, बचाव को लेकर जानकारियां दी गई हैं। गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना मरीजों के लिए आयुर्वेद और यूनानी ग्रंथों, रिपोर्ट और समिति की सिफारिशों आधार पर ये जारी की गई है।
मंत्रालय ने गाइडलाइन में कहा है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए, रोगी के उपचार में वासा (मालाबार नट), यष्टिमधु (लिकोरिस रूट) और गुडूची (गिलोय) को आवश्यकता के अनुसार क्वाथ में जोड़ा जा सकता है। होम आइसोलेशन में कोरोना के हल्के मामलों में आयुष -64, अश्वगंधा जैसे आयुर्वेद और यूनानी पायों को शामिल किया गया है।
देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
भारत में कोरोना की दूसरी लहर इस समय कहर मचा रही है। देश में एक हफ्ते से हर रोज तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.23 लाख नए केस सामने आए जबकि इस दौरान 2772 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,76,36,307 पहुंच गया है। अब तक 1,97,894 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। इस समय देश में कोरोना के 28,82,204 एक्टिव मरीज हैं।












Click it and Unblock the Notifications