लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, किराएदारों को मिली बड़ी राहत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को एक अहम आदेश देते हुए कहा है कि तीन महीने तक राज्य में मकान मालिक किराएदारों से किराया ना लें। मकान मालिक तीन महीने के लिए किराया लेन टाल दें। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य आवास विभागने मकान मालिकों को कम से कम तीन महीने के लिए किराया नहीं वसूलने का निर्देश जारी किया है। इस दौरान किसी भी किरायेदार को किराए नहीं देने के कारण घर से बेदखल नहीं किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के बाद कामकाज बंद है। ऐसी स्थिति में किसी किराएदार के लिए किराया दे पाना मुश्किल होगा। इसी को देखते हुए सरकार ने मकान मालिकों को फिलहाल किराया ना लेने और इसे कम से कम तीन महीने आगे बढ़ाने के लिए कहा है। इस दौरान किसी को घर खाली करने को भी नहीं कहा जा सकता है।
महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3205 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 194 लोगों की मौत हुई है। इसके बाज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1640, तमिलनाडु में 1267, राजस्थान में 1131, मध्य प्रदेश में 1129 और गुजरात में 930 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरनाक बीमारी से 1748 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 21,82,308 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 34,617 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 22,170, स्पेन में 19,315 और फ्रांस में 17,929 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।
-
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications