लॉकडाउन पर क्या सोचते हैं बच्चे, हमारे साथ साझा करें उनके लेटर, कविताएं , ऐसे भेजें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा दुनियाभर में बढ़ रहा है, ऐसे में इससे बचने के लिए लोगों को घरों पर रहने की सलाह दी जा रही है। इसको देखते हुए हमारे देश में भी लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान एक तरफ लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है तो वहीं स्कूल बंद होने के चलते बच्चों को लंबी छुट्टियां मिल गई हैं। ऐसे में बच्चें घरों में ही अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही वो कोरोना और लॉकडाउन जैसे विषयों पर अपनी तरह से सोच भी रहे हैं। वहीं बच्चे इन विषयों पर प्लेकार्ड बनाने, कविता लिखने या दूसरे तरीकों से अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा रहे हैं। दरअसल, हम आपके बच्चे की इसी क्रिएटिविटी को हम सबको दिखाना चाहते हैं।

आपके बच्चे ने कोरोना वायरस या लॉकडाउन पर कुछ भी क्रिएटिव किया है। चाहे वो किसी भी तरह से हो तो उसे आप हम तक भेजिए, हम उसे अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर जगह देंगे। इसके साथ-साथ आप बच्चों के घर पर ये सब एक्टिविटी करते हुए फोटो भी हमें भेज सकते हैं। जिनको हम अपने पाठकों तक पहुंचाएंगे। ये आपको करना है एक मेल के जरिए। ये फोटो, कविता या प्लेकार्ड की तस्वीरें आपको मेल करनी होगी। इसको मेल करने के लिए हमारी ईमेल आईडी है- [email protected]
साथ ही हम आपको ये भी कहना चाहते हैं कि जबतक जरूरी काम ना हो, घर से बिल्कुल ना निकलें। घर पर रहकर कोरोना से बचा जा सकता है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बेहद चिंताजनक होती जा रही है। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले तीन दिनों में भारी इजाफा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। 50 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हो चुकी है। फिलहाल 1764 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 151 लोग ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications