Lockdown 2: शराब, सिगरेट और गुटखा की बिक्री पर बैन

नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के मद्देनजर देश में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन यानी 14 अप्रैल, 2020 को पीएम मोदी ने देश के नाम सुबह संबोधन दिया और लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हालात खराब होने की आशंका नहीं होगी, वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जा सकती हैं। लेकिन जिस क्षेत्र में अधिकतर लोगों की नजर थी उसे लेकर अच्‍छी खबर नहीं है। केंद्र सरकार ने सोशल डिस्‍टेंसिंग को नजर में रखते हुए लॉकडाउन अवधि के दौरान शराब, सिगरेट और गुटखे की बिक्री पर बैन लगा दिया है।

Lockdown 2: शराब, सिगरेट और गुटखा की बिक्री पर बैन

आपको बता दें कि लॉकडाउन-1 के दौरान पर इसपर बैन लगा हुआ था। बुधवार को जारी गाइडलाइन में सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत शराब, तंबाकू और गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। इतना ही नहीं सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर भी पाबंदी लगा दी है। ऐसे करते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

देश में कोरोना पीडि़तों की संख्‍या 11000 पार

भारत में कोरोनावायरस से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 38 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने डेली बुलेटिन में यह जानकारी दी। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से कुल 377 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में 1076 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी संक्रमितों की संख्या अब 11,439 पहुंच गई है।

एक राहत देने वाली बात यह है कि अब तक 1306 पीड़ित ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिन (मंगलवार, 14 अप्रैल) देशव्यापी लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया, उसी दिन में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 1463 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 29 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+